ऋतिक ने बेटों को ऑटो में घुमाया

ऋतिक ने बेटों को ऑटो में घुमाया
मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी आलीशान कार को दरकिनार करते हुए अपने बेटों-रिहान व रिधान को ऑटो में सैर कराई। ऋतिक ने ऑटो के इस सफर का एक फोटो ट्विटर पर साझा किया और लिखा, `एक ऑटो घर लाया। डैडी के लिए जो यात्रा की सामान्य सी कीमत है, वह बच्चों के लिए एक रोमांचकारी यात्रा बन गई।`



ऋतिक को अक्सर अपने दोनों बेटों के साथ मौज-मस्ती व सैर-सपाटा करते देखा जाता है। वह इस वक्त आशुतोष गोवारीकर की आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load