मुझे साइकेट्रिस्‍ट की जरूरत नहीं है : आलिया भट्ट

मुझे साइकेट्रिस्‍ट की जरूरत नहीं है : आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' में एक ड्रग एडिक्‍टेड का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ऐसा लगता है कि वह किरदार से बाहर ही नहीं निकल पा रही हैं। शायद इसीलिए उन्‍होंने एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है।

आलिया, शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं। बचपन से वह शाहरुख के गानों पर डांस करती आई हैं। जल्‍द ही गौरी शिंदे की निर्देशन में बन रही एक फिल्‍म में आलिया, शाहरुख के साथ काम शुरू करेंगी। इसे लेकर आलिया इन दिनों काफी एक्‍साइटेड नजर आ रही हैं।

जब आलिया से हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान पूछा गया कि शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर वह नर्वस हैं?

इस पर आलिया ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि मैं मर जाऊंगी। जब से 'दिलवाले' का गाना 'गेरुआ' रिलीज हुआ है, तब से लगतार में अपने बाथरूम में इस पर डांस करती हूं। वैसे जो भी गाना मुझे अच्‍छा लगता है, मैं उस पर डांस करती हूं। यह मेरी एक थेरेपी है। जब मेरे पास शाहरुख के गाने हैं, तो मुझे किसी साइकेट्रिस्‍ट की जरूरत नहीं है।'

आलिया ने बताया कि बचपन में वह वह शाहरुख के गानों 'ये लड़की है दीवानी' और 'कोई मिल गया' पर काफी डांस किया करती है। अब वो दिन भी आने वाला है, जब आलिया, शाहरुख के साथ काम करने जा रही हैं।

हालांकि इससे पहले आलिया की फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' रिलीज होगी, जिसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आएंगे। वैसे शाहिद और आलिया की पिछली रिलीज फिल्‍म 'शानदार' फ्लॉप साबित हुई।

End of content

No more pages to load