दिल्ली में शुरू होगी बिग बी की 'ईव' की शूटिंग

दिल्ली में शुरू होगी बिग बी की 'ईव' की शूटिंग
मेगास्टार अमिताभ बच्चन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी की पहली हिंदी फिल्म 'ईव' में नजर आएंगे। फिल्म के रचनात्मक निर्माता शूजित सरकार ने कहा है कि फरवरी या मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है।

सरकार ने आईएएनएस को बताया, "मैं फिल्म का रचनात्मक निर्माता हूं। टोनी (निर्देशक) मित्र हैं। फिल्म के लिए सभी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है। अभी केवल बच्चन जी को ही फिल्म के लिए लिया गया है और फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन अभी नहीं किया गया है। यह टोनी की पहली हिंदी फिल्म होगी। यह एक सामाजिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शूटिंग दिल्ली में होगी।"

सरकार ने फिल्म की शूटिंग के बारे में जानीकारी देते हुए कहा, "फिल्म दिल्ली की पृष्ठभूमि पर है। आज के दौर में यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म की शूटिंग फरवरी या मार्च में शुरू होगी।"

अमिताभ और सरकार ने इससे पूर्व 'पीकू' में भी साथ काम किया है।

End of content

No more pages to load