नरगिस और अक्षय का हॉट आयटम नंबर होगा 'अजहर' में

नरगिस और अक्षय का हॉट आयटम नंबर होगा 'अजहर' में
खबर है कि एकता कपूर के प्रोडक्शन में 'अजहर' में ऐक अलग तरह का आयटम नंबर होगा। निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा की इस फिल्म में जो आयटम नंबर प्लान किया जा रहा है उसमें दो सितारों की आपसी खटास भी दूर होने की संभावना है।

खबरी के मुताबिक इस आयटम नंबर में अक्षय कुमार और नरगिस फाखरी को लिया जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब इन दोनों को इस तरह के गाने में साथ देखा जाएगा। अक्षय वैसे इस फिल्म में केवल गाने में ही नजर आएंगे।

बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'द शौकीन्स' की शूटिंग से ऐन पहले नरगिस फखरी इससे बाहर हो गईं थी, जिससे दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। लेकिन अब पुरानी बातें भुलाकर दोनों साथ नजर आएंगे।

खबरी ने बताया 'जल्द ही दोनों एक फिल्म में साथ नाचते हुए दिख सकते हैं। दरअसल क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन की बायोपिक 'अजहर' में एक स्पेशल सॉन्ग होगा जिसमें अक्षय और नरगिस नजर आएंगे। इसमें अक्षय एक गेस्ट रोल कर रहे हैं।'

'अजहर' में इमरान हाशमी लीड रोल में होगें। प्राची देसाई के पास भी इस फिल्म में खास किरदार है। इमरान और प्राची के बीच एक लव सॉन्ग पहले हर फिल्माया जा चुका है। ये फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load