'घायल वन्स अगेन' फरवरी में होगी रिलीज

'घायल वन्स अगेन' फरवरी में होगी रिलीज
अभिनेता सनी देओल की नयी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' अब पांच फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म पहले 15 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। फिल्म 1990 में आयी सनी की सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। फिल्म के साथ सनी बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने 1999 में आयी फिल्म 'दिल्लगी' का निर्देशन किया था। 'घायल वन्स अगेन' के रिलीज की तारीख आगे बढ़ने के कारण का पता नहीं चला है। ट्विटर पर बताया गया कि फिल्म अब पांच फरवरी, 2016 को रिलीज होगी। सनी ने उस पोस्ट को रिट्वीट किया। फिल्म में सनी के साथ ओम पुरी, सोहा अली खान और टिस्का चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

End of content

No more pages to load