पूनम पांडे ने अपने क्रिसमस वीडियो को बेतुका कहा

पूनम पांडे ने अपने क्रिसमस वीडियो को बेतुका कहा
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस के मौके पर अपने खास अंदाज में एक वीडियो शेयर किया था। वहीं अब उन्होंने इसे बेवकूफी भरा बताया है। पूनम के इस वीडियो को दर्शकों का काफी प्यार मिला। पूनम अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रही हैं। वहीं ट्विटर पर उनके 7,18,057 फैंस हैं। उनकी क्रिसमस वाली इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 लाख बार देखा जा चुका है।

इस पर पूनम ने कहा, `मेरे सभी वीडियोज को अच्छे हिट्स मिलते हैं। अच्छा लगता है कि आप 47 सेकेंड का वीडियो अपलोड करते हैं, जो बेतुका है। लेकिन लोग आपको इतना प्यार करते हैं। मैं स्टुपिड हूं फिर भी लोग मुझे इतना प्यार करते हैं।`

इसके बाद पूनम ने कहा, `मुझे कभी नहीं लगा था कि उस वीडियो पर इतनी प्रतिक्रियाएं मिलेंगी। मुझे लगता है कि ये एक बेतुका वीडियो था। मैंने तो इसे सिर्फ मजाक में बनाया था, क्योंकि मुझे पता था कि मैं क्या कर रही हूं। मुझे नहीं पता था कि ये वायरल हो जाएगा।`

इस बीच पूनम के पास दो बड़ी फिल्में हैं। लेकिन उन्होंने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

End of content

No more pages to load