मेरे और राकेश के खिलाफ कोई अपराधिक मामला नहीं : संजय गुप्ता

मेरे और राकेश के खिलाफ कोई अपराधिक मामला नहीं : संजय गुप्ता
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने आज कहा कि उनके और फिल्म निर्माता राकेश रोशन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।

संजय गुप्ता और राकेश रोशन दोनों ने मिलकर आगामी फिल्म 'काबिल' के लिए काम किया है। मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, मॉडल से अभिनेता बने सुधांशु पांडे ने दावा किया था कि दोनों ने उनकी 'फरमाइश' की मूल स्क्रिप्ट चोरी की और उसका नाम 'काबिल' रखा। इसके चलते उन्होंने संजय गुप्ता और रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का आपराधिक मामला दर्ज कराया था।

वहीं संजय गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, "छोटे अखबारों का काम तथ्यों की बिना पुष्टि के सनसनी फैलाना है। न मुझ पर और और न ही राकेश जी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।"

गुप्ता ने इससे पहले फिल्म 'जज्बा' का निर्देशन किया था। इसमें इरफान खान और ऐश्वर्य राय बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के साथ 'जोधा अकबर' की अभिनेत्री पांच साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आईं। फिल्म 'काबिल' में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि फिल्म की नायिका का चयन होना बाकी है।

End of content

No more pages to load