आईपीएस अधिकारी ने फरहान के 'वजीर' को सराहा

आईपीएस अधिकारी ने फरहान के 'वजीर' को सराहा
फिल्म 'वजीर' में एटीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे फरहान अख्तर के अभिनय को एक आईपीएस अधिकारी ने सराहा है। यह अधिकारी फरहान के लिए खासतौर से इस किरदार हेतु एक रोल मॉडल रहा है। बिजय नांबियार द्वारा निर्देशित फिल्म देखने के बाद आईपीएस अधिकारी विश्वास नगरे पाटील ने फेसबुक पर फरहान की सराहना की। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन दूसरे पुलिस अभिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। पाटील ने फेसबुक पर लिखा, `मिस्टर बच्चन और फरहान दोनों ने अपने किरदार में जान डाल दी है और निर्देशक विश्वस्तरीय फिल्म बनाने में सफल रहे हैं। फिल्म की पृष्ठभूमि पेंचीदा और नाटकीय है।`

उन्होंने कहा कि हालांकि फरहान के किरदार में उनके जीवन की कुछ झलकी है। उन्होंने कहा, `हां फरहान की मुछें, हेयरस्टाइल और स्लीव्स स्टाइल मेरे जैसा है, लेकिन इस किरदार का आईपीएस अधिकारी होने के अलावा मेरी जिंदगी या व्यक्तिगत जीवन से कोई संबंध नहीं है। पति, पिता, पुलिस अधिकारी, दोस्त और देशभक्त के रूप में फिल्म में सभी भूमिकाएं मिशन के साथ हैं। यह उत्कृष्ट है।`

End of content

No more pages to load