फिल्में दोबारा नहीं बननी चाहिए : सनी

फिल्में दोबारा नहीं बननी चाहिए : सनी
अभिनेता सनी देओल दोबारा फिल्में बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि किरदारों का व्यक्तित्व और करिश्मा फिल्म का हिस्सा होता है। सनी ने अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'घायल वन्स अगेन' के लिए दिए साक्षात्कार में कहा, `मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म को दोबारा नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि जब फिल्म बनती है तो व्यक्ति का व्यक्तित्व और करिश्मा इसका हिस्सा होता है। इसलिए हमें इसे नहीं छूना चाहिए।

उन्होंने कहा, `आप कोई विषय चुनिए, रीमेक मत बनाइए। उन किरदारों को लीजिए, जिन्हें आप महसूस करते हैं और जो आज समाज का हिस्सा हैं।`जब सनी से पूछा गया कि वह फिल्म 'घायल' में अजय मेहरा जैसे लोकप्रिय किरदारों को उतारना चाहेंगे, इस पर उन्होंने कहा, `ऐसी कोई योजना नहीं है। लेकिन अगर मैं अपनी फिल्म से आज के समाज के लिए कुछ पात्रों को लाता हूं तो यह दिलचस्प होगा, इसलिए देखते हैं।`

End of content

No more pages to load