मनोरंजन जगत में बदलाव लाईं विद्या, कंगना : सुगंधा

मनोरंजन जगत में बदलाव लाईं विद्या, कंगना : सुगंधा
बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री सुगंधा गर्ग का कहना है कि विद्या बालन और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियां मनोरंजन जगत में बदलाव लेकर आयी हैं। 'जाने तू..या जाने ना'और'तेरे बिन लादेन'जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सुगंधा का मानना है कि विद्या बालन और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियां मनोरंजन की दुनिया में बदलाव लाई हैं।

सुगंधा ने कहा ''यह सुखद है कि मनोरंजन जगत में परिस्थितियां एकदम बदल गई हैं। विद्या और कंगना जैसी अभिनेत्रियों ने परिस्थितियां एकदम बदल दी हैं। यह सब विद्या की फिल्म'द डर्टी पिक्चर'से शुरु हुआ। विद्या और कंगना ने हमें आम भूमिकाएं नहीं बल्कि अच्छी भूमिकाएं चुनने की हिम्मत दी।

सुगंधा ने कहा ''दुख की बात है कि'जाने तू..या जाने ना'के बाद मुझे मजेदार भूमिकाएं नहीं मिली, लेकिन मैंने फैसला लिया था कि मैं जिस भी फिल्म में काम करुं, उसमें मेरी अहम भूमिका होनी चाहिए। मैं अब तक खुशकिस्मत रही हूं।

End of content

No more pages to load