इस साल निर्माता बनेंगे विवेक

इस साल निर्माता बनेंगे विवेक
अभिनेता विवेक ओबरॉय इस साल एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आएंगे। लेकिन यह अवतार पर्दे पर नहीं, बल्कि असल जिंदगी में नजर आएगा। विवेक इस साल अपनी फिल्म निर्माण कपंनी शुरू करने जा रहे हैं।

विवेक ने आईएएनएस को बताया, "मैं इस समय अपनी निर्माण कंपनी स्थापित करने में व्यस्त हूं। मैं इस साल निर्माता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मेरे पास तीन से चार कहानियां हैं, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ कहानी पर विचार किया जा रहा है।"

विवेक से जब पूछा गया कि वह अपनी फिल्मों में अभिनय करेंगे तो उन्होंने कहा, "यह कहानी पर निर्भर करेगा। अगर फिल्म में मेरी जरूरत होगी तो मैं खुशी-खशी उसे पूरा करूंगा।"

विवेक फिलहाल रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' के दूसरे सीजन के जज हैं, वह इस भूमिका का काफी आनंद ले रहे हैं। उन्होंने इस भूमिका के लिए निर्माताओं को धन्यवाद दिया है।

विवेक कहते हैं, "हमारे आसपास बहुत नकारात्मकता फैली है। कुल मिलाकर इस तरह के कार्यक्रम आपको एक दूसरी दुनिया में ले जाते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस कार्यक्रम में जज बनने का मौका मिला है।"

End of content

No more pages to load