दीप्ति नवल के साथ टीवी पर पदार्पण करेंगी अमृता

दीप्ति नवल के साथ टीवी पर पदार्पण करेंगी अमृता
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने अनुभवी अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ छोटे पर्दे पर शुरुआत के लिए हामी भर दी है। अमृता 'विवाह', 'इश्क विश्क' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं।

बयान के मुताबिक, निवेदिता बसु द्वारा निर्मित धारवाहिक की पृष्ठभूमि संगीतमयी है। दीप्ति नवल ने बताया कि वह आगामी टेलीविजन धारावाहिक 'मेरी आवाज ही पहचान है' में अमृता के वृद्ध किरदार में नजर आएंगी। 'मेरी आवाज ही पहचान है' की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर होगी।

End of content

No more pages to load