बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिल्म फितूर को नई फिल्म मानती हैं। कैटरीना का कहना है कि फिल्म फितूर भले ही चाल्र्स डिकेन्स के मशहूर उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है, लेकिन यह पूरी तरह से नई फिल्म है और इसमें बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो उपन्यास से अलग हैं।
कैटरीना ने कहा,''मैंने किताब पढ़ी है और उस पर बनी फिल्में भी देखी है। अभिषेक कपूर ने जब मुझे फिल्म की कहानी सुनाई तो लगा कि यह पूरी तरह से नई फिल्म है।'' इस दौरान आदित्य राय कपूर ने कहा,''मुझे लगता है कि भारतीय दर्शकों के लिए यह कहानी अनोखी होगी। उन्हें यह पसंद आएगी।'' उल्लेखनीय है कि फिल्म में कैटरीना, आदित्य के अलावा तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
नई फिल्म है 'फितूर' : कैटरीना
-
Wednesday, January 13, 2016


