शाहरुख, ऋतिक के साथ काम करना चाहतीं हैं कैटरीना

शाहरुख, ऋतिक के साथ काम करना चाहतीं हैं कैटरीना
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ किंग खान शाहरूख खान और माचोमैन ऋतिक रौशन के साथ फिर से काम करना चाहती हैं।

कैटरीना ने शाहरूख के साथ जब तक है जान और ऋतिक के साथ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और बैंगबैंग में काम किया है। चर्चा है कि कैटरीना शाहरूख के साथ डॉन 3 और ऋतिक के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म में काम कर सकती है।

कैटरीना ने कहा है कि वह इन फिल्मों में काम करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा, यदि यह सच है तो यह अविश्वसनीय है। यह मेरे लिए अच्छी खबर है। ये दोनों अछ्वुत फिल्में हैं। मैं इसके लिए प्रार्थना करूंगी।

End of content

No more pages to load