प्लेबॉय मेन्शन पार्टी करेंगे तुषार और आफताब

प्लेबॉय मेन्शन पार्टी करेंगे तुषार और आफताब
तुषार व आफताब शिवदासानी की अगली फिल्म क्या कूल है हम 3 काफी दिनों से काफी चर्चाओं मैं है। इस फिल्म के 3 गाने जारी हो चुके है और हर गाना अपने हॉट वीडियो के लिए प्रसिद्द हुआ है।

क्या कूल है हम 3 दो हफ्ते मैं सिनेमाघरों मैं लगने वाली है। ऐसे मैं फिल्म का प्रचार जोरो शोरो से चल रहा है। अगले दो हफ्तों मैं आफताब और तुषार भारत के अलग अलग शहरोँ मैं जा जा कर अपनी फिल्म का प्रचार करने वाले है। फिल्म का प्रचार बाकि सभी फिल्मों से अलग हो इसकेलिए फिल्म के निर्माताओं ने एक अनोखी योजना बनाई है। तुषार और आफताब हर शहर मैं Naughty Nights का आयोजन करेंगे। Naughty Nights प्लेबॉय मेंशन जैसी पार्टी होने वाली है। यह एक पूल पार्टी होगी जहा शहर के सभी के सभी युवा वर्ग के लोग आ कर एन्जॉय कर सकेंगे।

तुषार और आफताब Naughty Nights पार्टी को लेकर काफी उत्त्साहित है। दोनों ने इन् पार्टियों के लिए तैयारी भी करना चालु कर दी है साथ ही दोनों ने पार्टी मैं सुनाने के लिए डर्टी जोक्स की लिस्ट भी तैयार कर ली है।

क्या कूल है हम 3, 22 जनवरी को सिनेमाघरों मैं लगेगी। इस फिल्म मैं तुषार और आफताब के साथ ईरानियन अदाकारा मंदाना करीमी भी अहम भूमिका मैं दिखेंगी।

End of content

No more pages to load