शाहरुख ने अपनी सुरक्षा कटौती पर ली चुटकी

शाहरुख ने अपनी सुरक्षा कटौती पर ली चुटकी
अपने मजाकिया स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान से मुंबई पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा व्यवस्था में की गई कटौती पर कई सवाल किए जा रहे हैं। शाहरुख से यहां एक समारोह में जब पूछा गया कि सुरक्षा व्यवस्था में कटौती के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने कहा मैं उन्हें बहुत याद करता हूं। मैं उन्हें दिन में एक बार फोन करता हूं। वह हमेशा पूरी और चावल लाते थे और हम साथ मिलकर खाते थे।

बता दें कि पुलिस ने पिछले दिनों आमिर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सुरक्षा में कटौती कर अन्य हस्तियों को सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। पुलिस ने यह निर्णय संभावित खतरों की समीक्षा के बाद लिया है।

पुलिस की नई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार, शाहरुख और आमिर के साथ दो शिफ्टों में दो-दो सशस्त्र सिपाही होंगे। इसके पहले दोनों अभिनेताओं को 24 घंटे के लिए चार सशस्त्र सिपाही और एक एस्कॉर्ट वाहन मिला हुआ था। इस संबंध में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों पर शाहरुख ने परेशान होते हुए कहा कि 'यह किस तरह के प्रश्न हैं?'

End of content

No more pages to load