सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बॉलीवुड सितारों की सक्रियता देखते ही बनती है। इसके जरिए वो लाइम लाइट में भी बने रहते हैं। उन्हीं सितारों में से एक हैं सोनाक्षी सिन्हा। उल्लेखनीय है कि हमेशा सोशल साइट ट्विटर पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अब इससे थोड़े समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया है। "दबंग" अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से यह जानकारी साझा की।
सोनाक्षी ने रविवार को ट्विटर पर अपने 60 लाख फॉलोअर्स से यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "कभी-कभी आपको खुद के साथ समय बिताने के लिए दुनिया से दूरी बनानी पड़ती है। ट्विटर ब्रेक।" गौरतलब है कि सोनाक्षी ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। बहरहाल उनके फैंस सकते में हैं कि सोना ने अचानक यह डिसीजन क्यों लिया। सूत्रों का मानना है कि इसके पीछे कोई कारण जरूर है। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि जिस तरह उनके पापा इन दिनों राजनीतिक गलियारों में अपनी बयानबाजी से चर्चा में हैं, ऐसे में सोना का कोई ट्वीट उनके लिए नुकसान देह न साबित हो, इसलिए सोना ने ट्विटर से दूरी बनाई है। वैसे फिल्हाल सोनाक्षी के पास "अकीरा" और "फोर्स2" जैसी मूवीज हैं।
सोनाक्षी ने बनाई ट्विटर से दूरी
-
Friday, January 22, 2016


