'सुल्तान' के निर्देशक ने किया अनुष्का का स्वागत

'सुल्तान' के निर्देशक ने किया अनुष्का का स्वागत
बॉलीवुड फिल्म-निदेशक अली अब्बास जफर ने अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की मुख्य अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का स्वागत किया।

जफर ने उल्लेख किया कि टीम ने फिल्म 'पीके' की अभिनेत्री के साथ पहले दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। जफर ने आज सुबह ट्विटर पर लिखा, "अनुष्का शर्मा के साथ पहले दिन की शूटिंग पूरी। सुल्तान के लिए विदेश में अनुष्का का स्वागत।"

'एनएच 10' की अभिनेत्री ने इस महीने की शुरुआत में सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म में मुख्य अभिनेत्री होने की पुष्टि की थी। वहीं उत्साहित अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा, "नई शुरुआत। नई यात्रा। 'सुल्तान' की शूटिंग का पहला दिन।"

सलमान खान (50) कुश्ती और मिश्रित मार्शल आर्ट के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'सुल्तान' ईद 2016 को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load