देशभक्ति में ढल गए अक्षय : सुनील

देशभक्ति में ढल गए अक्षय : सुनील
अभिनेता सुनील शेट्टी का मानना है कि 'हेरा फेरी' के उनके सह-कलाकार अक्षय कुमार फौजी जैसे व्यक्तित्व और स्वच्छ छवि के कारण देशभक्ति में ढल गए हैं।

पत्नी के गैर सरकारी संगठन की ओर से विकलांगों के लिए आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान सुनील ने कहा, "अक्षय प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। चाहे 'बेबी' हो, 'एयरलिफ्ट' हो या 'हॉलीडे'। वह इस शैली के लिए ही बने हैं, क्योंकि वह ऑफिसर और जेंटलमैन की तरह लगते हैं।"

उन्होंने कहा, "यहां कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो 'फौजी' (सैनिक) जैसे लगते हैं या ऐसा लगता है कि वे देश के लिए कुछ कर गुजरेंगे।"

देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'एयलिफ्ट' ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि उनकी फिल्म का विषय 'बेबी', 'हॉलीडे' और 'गब्बर इज बैक' जैसा ही था।

अक्षय और सुनील ने 1990 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने 'वक्त हमारा है' और 'मोहरा' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया।

सुनील ने भी देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों में काम किया है, इनमें 'बार्डर', 'एल ओ सी कारगिल' और 'रिफ्यूजी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

End of content

No more pages to load