अमिताभ ने पूरी की 'टीई3एन' की शूटिंग

अमिताभ ने पूरी की 'टीई3एन' की शूटिंग
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'टीई3एन' की शूटिंग पूरी कर ली है। रिभु की आगामी फिल्म 'टीई3एन' में अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई देंगे।

अमिताभ ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'टीई3एन' की शूटिंग पूरी हो गई है। बहुत मुश्किल समय होता है फिल्म के बाद सभी को छोड़ना, आप फोटो में देख सकते हैं।"



अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "फिल्म के अन्य कर्मियों के साथ आखिरी शॉट को पूरा करना सबसे मुश्किल समय होता है और कोलकाता के प्यार से अलग होना किसी भी दर्द से ज्यादा बड़ा दर्द है।"

फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में हुई और अमिताभ ने कोलकाता के निवासियों का शुक्रिया अदा भी किया।

उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो भी साझा की, जिसमें वह सेट पर जमा हुई भीड़ का हाथ हिलाकर अभिनंदन करते नजर आ रहे हैं।



इस फोटो के साथ अमिताभ ने लिखा, "धन्यवाद कोलकाता।"

सुजॉय घोष की यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load