अर्जुन कपूर के ट्विटर पर 20 लाख प्रशंसक

अर्जुन कपूर के ट्विटर पर 20 लाख प्रशंसक
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के प्रशंसकों की संख्या साइट ट्विटर पर 20 लाख हो गयी है। अर्जुन ने इसके लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''मैं आप सबके बिना कुछ नहीं हूं। इतने सारे प्यार के लिए आप लोगों का धन्यवाद। मेरे सभी 20 लाख दोस्तों ने कमाल कर दिया। अर्जुन ने अपने प्रशंसक द्वारा बनाई गई तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा, ''मेरे 20 लाख प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।''

End of content

No more pages to load