बजट में बनीं 'नीरजा' : राम माधवानी

बजट में बनीं 'नीरजा' : राम माधवानी
फिल्म निर्देशक राम माधवानी ने कहा कि सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' निर्धारित बजट में तैयार की गई है।

माधवानी ने आईएएनएस से कहा, "मैंने 31 दिनों में फिल्म की शूटिंग की, हमारी फिल्म कम बजट में तैयार की गई है। यह काफी मुश्किल है कि आप बजट ध्यान में रखकर फिल्म बनाएं और निर्देशक के रूप में यह ध्यान में रखना हमारी जिम्मेदारी भी है।"

फिलहाल, उन्होंने फिल्म के बजट का खुलासा नहीं किया है। कथित तौर पर फिल्म 21 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है।

'नीरजा' में सोनम कपूर नीरजा भनोट के किरदार में हैं, इसमें दिखाया गया है कि 1986 में नीरजा ने अपनी जान देकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई थी। कुछ हथियारबंद आतंकियों ने पैन एम 73 विमान को कराची से अगवा कर लिया था।

माधवानी ने अंग्रेजी भाषा में 2004 की फिल्म 'लेट्स टॉक' के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा, "मैं 14 साल बाद वापसी कर रहा हूं। मैं विज्ञापन-जगत से हूं तो मैं वहीं व्यस्त था, कई चीजें काम नहीं करतीं, शायद 'नीरजा' के आने का इंतजार कर रहे थे।"

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित 'नीरजा' 19 फरवरी को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load