अनीस बज्मी लिख रहे अलग शैलियों की 3 पटकथा

अनीस बज्मी लिख रहे अलग शैलियों की 3 पटकथा
कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक अनीज बज्मी इन दिनों नई कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे एक सस्पेंस थ्रिलर और एक रोमांटिक प्रेम कहानी की भी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।

ज्मी ने 'बीएचकेभल्लाएटहल्ला डॉट कॉम' की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, `कई सारी योजनाओं पर काम जारी है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा में अभी वक्त है। मैं एक कॉमेडी फिल्म लिख रहा हूं जैसी फिल्में मैं बनाता हूं, 'नो इंट्री', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग', 'रेडी'। वहीं, मैं एक सस्पेंस थ्रिलर पर भी काम कर रहा हूं। साथ ही एक रोमांटिक लव स्टोरी भी है। मैंने कई साल पहले एक ऐसी ही फिल्म 'प्यार तो होना ही था' बनाई थी। यह वैसी ही होगी और इसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।`

बज्मी की पिछली फिल्म 'वेलकम बैक' थी, जिसे बनाना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि सुपरस्टार अक्षय कुमार इस बार उसमें नहीं थे। इसके बावजूद फिल्म काफी चली और 100 करोड़ रुपये कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हुई।

आजकल हालांकि सेक्स कॉमेडी का जमाना है जैसे 'मस्तीजादे', 'क्या कूल हैं हम 3' आदि। लेकिन बज्मी का कहना है कि वह साफ सुथरी फिल्में बनाना चाहते हैं।

End of content

No more pages to load