तब्बू को करनी है एक्शन फिल्म

तब्बू को करनी है एक्शन फिल्म
ज्यादातर गंभीर भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तब्बू की अब एक एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा है। तब्बू ने आईएएनएस को बताया, `मैं अब एक एक्शन फिल्म करना चाहती हूं। मैं मनोरंजन से भरपूर कमाई करने वाली एक्शन फिल्म करना चाहती हूं। चलिए देखते हैं, क्या होता है। मुझे ऐसी किसी फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला है, जिसमें जबर्दस्त एक्शन दृश्य हों। मैं आशा करती हूं कि मुझे कुछ हटकर करने को मिलेगा।`

उनका कहना है कि इस वक्त उनकी प्राथमिकता अलग हैं।

तब्बू ने कहा, `इन दिनों फिल्मों की विषय सामग्री अच्छी है, लेकिन इनके निर्देशकों को भी अच्छा होना होगा जिन्हें अपने काम की समझ हो। मुझे निर्देशक पर ऐतबार करना होगा। सौभाग्य से इन दिनों बहुत ज्यादा विषय सामग्री लिखी जा रही है। करीब-करीब हर किसी की विषय सामग्री उम्दा है, लेकिन इसमें अन्य चीजें भी होनी चाहिए।`

उन्होंने कहा, `मेरी प्राथमिकताएं अब अलग हैं। मुझे अब अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना होगा।`

End of content

No more pages to load