'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका के डांस से खुश हैं सरोज खान

'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका के डांस से खुश हैं सरोज खान
दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका के डांस को देख उनकी तारीफ में कहा है कि फिल्मों के जरिए हमारी संस्कृति की कुछ भूली-बिसरी चीजों को वापस लाना जरूरी है। उनकी नजर में दीपिका अपने डांस से ऐसा करने में सफल रही हैं। सरोज ने एक टेलेंट हंट शो में कहा कि चलन और वक्त बदल रहा है, ऐसे में हमें जनता की पसंद को ध्यान में रखकर चलना चाहिए।

सरोज खान ने कहा कि हमारे लिए यह जरूरी है कि हम पुरानी चीजों को वापस लाएं, जैसे फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भारतीय नृत्य शैली को दर्शाया गया। फिल्म के 'पिंगा' गाने में दीपिका और प्रियंका को मराठी लोक नृत्य लावणी करते दिखाया गया।

सरोज ने कहा कि मेरी पीढ़ी में माधुरी ने ही नृत्य की परिभाषा पेश की और उनके बाद उनके जैसा कोई नहीं आया। मौजूदा समय में दीपिका का डांस काफी अच्छा है और वह हमेशा कुछ नया और अच्छा लाती हैं। सरोज अब एक हॉलीवुड फिल्म पर भी काम कर रही हैं।

End of content

No more pages to load