संजय की फिल्म का निर्देशन करेंगे मुकेश छाबड़ा

संजय की फिल्म का निर्देशन करेंगे मुकेश छाबड़ा
संजय लीला भंसाली (एसएलबी) अपनी नई फिल्म के लिए तैयार हैं, जिसमें कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा को बतौर निर्देशक और विनोद खन्ना के तीसरे बेटे साक्षी खन्ना बतौर अभिनेता करियर की शुरुआत करेंगे।

छाबड़ा ने एक साक्षात्कार में कहा, "इस फिल्म के निर्देशन के लिए मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। इतने वर्षो से कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम करने और अलग-अलग कलाकारों, निर्देशकों से बातचीत के बाद मैं निर्देशन के क्षेत्र में जाने के बारे में सोच रहा था।"

छाबड़ा ने बताया, "इस फिल्म के निर्माता बनकर संजय मुझे एक अवसर दे रहे हैं और मैं पूरे दिल और दिमाग से इसके निर्देशन में जुट जाऊंगा।"

फिल्म के बारे में अधिक खुलासा न करते हुए छाबड़ा ने कहा, "यह निश्चित तौर पर एक प्रेम कहानी होगी और मैं वर्तमान में अपनी पटकथाओं और लेखन पर काम कर रहा हूं। विनोद के बेटे साक्षी को इस फिल्म से बतौर अभिनेता के रूप में पेश किया जाएगा।"

फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पटकथा के अनुसार, फिल्म में कई अच्छे कलाकार शामिल हो सकते हैं, जिन्हें आप चाहते हैं कि इस फिल्म में हों।

End of content

No more pages to load