अर्जुन चाहते हैं नकारात्मक भूमिका निभाना

अर्जुन चाहते हैं नकारात्मक भूमिका निभाना
फिल्म 'इश्कजादे' में स्थानीय गुंडे और 'गुंडे' में गुंडे, जिसका एक लड़की को लेकर अपने दोस्त से झगड़ा होता है, का किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि इस तरह की और भूमिकाएं करना चाहते हैं। अर्जुन ने बताया कि मुझे फिल्मी पर्दे पर नकारात्मक किरदार निभाना पसंद है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे किरदार निभाने का मौका मिला और मैं आगे भी ऐसी ही भूमिकाएं करना चाहूंगा। अपनी फिल्मों के बारे में अर्जुन का कहना है कि अगर आप मेरी पहली फिल्म 'इश्कजादे' देखें तो उसमें मेरा नकारात्मक किरदार था। 'औरंगजेब' में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों किरदार था। 'गुंडे' का बाला का किरदार भी काफी नकारात्मक किरदार था। ये सभी न सकारात्मक थे और न ही नकारात्मक थे। इसलिए आज के दौर में इन किरदारों को विलेन का किरदार नहीं कहा जा सकता। अर्जुन की जल्द की अगली फिल्म 'की एंड का' रिलीज होने वाली है जिसमें वो करीना कपूर के साथ नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load