'नीरजा' ने पहले सप्ताहांत में 22 करोड़ रुपये कमाए

'नीरजा' ने पहले सप्ताहांत में 22 करोड़ रुपये कमाए
राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नीरजा' ने पहले सप्ताहांत में बॉक्सऑफिस पर 22.01 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह फिल्म आतंकवादियों द्वारा 1986 में अगवा पैन अमेरिका की उड़ान संख्या 73 और इसकी परिचारिका नीरजा भनोट पर आधारित है, जिनकी जान यात्रियों को बचाने के दौरान चली गई।

इस फिल्म में निभाए नीरजा भनोट के किरदार के लिए अभिनेत्री सोनम कपूर को चारों ओर से सराहनाएं मिल रही हैं। एक बयान में कहा गया कि सिनेमाघरों में 19 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने काफी अच्छा व्यवसाय किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 4.70 करोड़, शनिवार को 7.60 करोड़ और रविवार को 9.71 करोड़ की कमाई की।

विश्लेषक तरण आदर्श का कहना है कि इतनी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाएगी।

इस फिल्म में सोनम के साथ-साथ शबाना आजमी, शेखर रावजियानी और योगेंद्र टीकू भी हैं।

End of content

No more pages to load