सेट पर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है: आदित्य

सेट पर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है: आदित्य
हाल में 'फितूर' में नजर आए अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह और फिल्में करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें सेट पर रहना पसंद है। आदित्य से जब पूछा गया कि वह ज्यादा फिल्में क्यों नहीं कर रहे हैं? तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, `यह फिल्में चुनने का नहीं बल्कि एक अभिनेता के तौर पर सही पटकथा चुनने का सवाल है।

हर कलाकार की तरह मैं भी अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं। मुझे और फिल्में करनी हैं। मैं सेट पर रहने के दौरान सबसे ज्यादा खुश होता हूं।`अभिषेक कपूर निर्देशित 'फितूर' के लिए आदित्य को काफी सराहना मिल रही है। फिल्म में कैटरीना कैफ और तब्बू भी हैं।

आदित्य को अब श्रद्धा कपूर के साथ आगामी फिल्म 'ओके जानू' में देखा जाएगा, जो 'लिव-इन-रिलेशनशिप' पर आधारित है।लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर आदित्य ने कहा, `यह जब तक एक युगल के लिए सही है, तभी तक अच्छा है। इस फिल्म का हिस्सा बनना अच्छी बात है।`'ओके जानू' मणि रत्नम निर्देशित तमिल की सुपर हिट फिल्म 'ओके कनमणि' का रीमेक है।

End of content

No more pages to load