'कमांडो 2' ज्यादा बेहतर होगी : विद्युत

'कमांडो 2' ज्यादा बेहतर होगी : विद्युत
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'कमांडो 2' की पटकथा, एक्शन दृश्य और शूटिंग लोकेशन 'कमांडो' से बेहतर होगी।

विद्युत ने फिल्म के सेट पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'फिल्म 'कमांडो 2' इस बार कमाल दिखाएगी। इसमें आप सभी को बेहतर दृश्य, बेहतर पटकथा देखने को मिलेगी और हमने इसकी शूटिंग में इस बार काफी पैसे खर्च किए हैं।'

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कौन सी फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई फिल्में आ रही हैं और सभी को अलग-अलग प्रतिक्रिया मिलेंगी। यह सब फिल्म की शूटिंग और अभिनेता पर निर्भर है।'

'कमांडो 2' का निर्देशन 'नमस्ते लंदन' के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं।

शाह ने विद्युत को उनकी फिल्म 'फोर्स' में पहला मौका दिया था और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।

शाह ने विद्युत की पिछली फिल्म 'कमांडो' का भी निर्देशन किया। इस फिल्म में पूजा चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखा गया था। 'कमांडो 2' के लिए एक्ट्रेस के नाम का खुलासा होना बाकी है।

End of content

No more pages to load