'काय पो चे' अद्भुत अनुभव : सुशांत, राजकुमार

'काय पो चे' अद्भुत अनुभव : सुशांत, राजकुमार
फिल्मकार अभिषेक कपूर की फिल्म 'काय पो चे' के कलाकारों सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने फिल्म के तीन साल पूरे होने पर इसकी शूटिंग की शानदार यादों को ताजा किया और फिल्म को एक अद्भुत अनुभव बताया।

चेतन भगत के मशहूर उपन्यास 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित फिल्म तीन दोस्तों इशान (सुशांत), ओमी (अमित) और (राजकुमार) की कहानी है जो अपनी खेल अकादमी शुरू करना चाहते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि धार्मिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक नफरत के कारण कैसे उनकी दोस्ती और मासूमियत खो जाती है और अंत में उनकी मौत हो जाती है।

फिल्म फरवरी 2013 में रिलीज हुई थी।

सुशांत ने सोमवार को ट्विटर पर फिल्म से तीनों की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "वह एक अद्भुत अनुभव था। 'काय पो चे' को तीन साल।"

राजकुमार ने ट्विटर पर लिखा, "बेहद शानदार यादें। 'काय पो चे' को तीन साल। मेरे भाइयों अभिषेक कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध धन्यवाद।"

अमित ने भी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "सभी का धन्यवाद।"

फिल्म में इन तीनों अभिनेताओं के साथ अभिनेत्री अमृता पुरी भी थीं।

End of content

No more pages to load