सनी लियोन ने युवाओं से सिगरेट नहीं पीने को कहा

सनी लियोन ने युवाओं से सिगरेट नहीं पीने को कहा
अभिनेत्री सनी लियोन ने युवाओं को दिए अपने एक संदेश में कहा कि जिन्हें धूम्रपान की लत नहीं है, वे सिगरेट को हाथ भी न लगाएं। सनी और 'तनु वेड्स मनु' के कलाकार दीपक डोबरियाल को धूम्रपान विरोधी एक विज्ञापन में साथ देखा जाएगा।

विज्ञापन के लांच अवसर पर मौजूद सनी ने कहा, `युवाओं के लिए मैं कहना चाहूंगी कि अगर आपने धूम्रपान करना शुरू नहीं किया है, तो सिगरेट को हाथ न लगाएं। यह लंबे जीवन के लिए सही नहीं।`

सनी ने आगे कहा, `धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। मेरे पिता की मौत सिगरेट के कारण हुए कैंसर से हुई थी।`

विज्ञापन '11 मिनट्स' का निर्देशन 'हवाईजादा' के निर्देशक विभु पुरी ने किया है और इसमें आलोकनाथ भी हैं।

सनी ने पहली बार धूम्रपान के अनुभव के बारे में बताया, `वह बकवास और बेकार था। यह लत मेरे लिए नहीं थी।`

End of content

No more pages to load