‘मंगल महिला मंडल’ था मिशन मंगल का शुरूआती टाइटल

‘मंगल महिला मंडल’ था मिशन मंगल का शुरूआती टाइटल
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार ने हाल ही ये खुलासा किया की उनकी आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' का शुरूआती टाइटल 'मंगल महिला मंडल' था. मार्स मिशन में महिलाओं के अहम को देखते हुए ये टाइटल रखा गया था.

मगर अक्षय कुमार और शर्मन जोशी की किरदारों के भी मिशन में अहम भूमिका होने की वजह से फिल्म का टाइटल बदल कर 'मिशन मंगल' रखा गया.

जगन शक्ति द्वारा निर्देशित ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी. फिल्म में अक्षय कुमार मिशन डायरेक्टर 'राकेश धवन' का किरदार निभाते नज़र आएँगे और विद्या बालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर तारा शिंदे की भूमिका में दिखेंगी जो होम साइंस की तरह एक मिशन के बचे हुए सामान को दुसरे काम में इस्तेमाल करने के रूल राकेट साइंस में अप्लाई करती दिखेंगी.

मिशन मंगल में अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ, शर्मन जोशी, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और संजय कपूर भी नज़र आएंगे.

End of content

No more pages to load