वरुण धवन - सारा अली ख़ान की कुली नंबर 1 का टीज़र पोस्टर हुआ रिलीज़

वरुण धवन - सारा अली ख़ान की कुली नंबर 1 का टीज़र पोस्टर हुआ रिलीज़
1995 में आई गोविंदा, रवीना टंडन और कादर ख़ान अभिनित फ़िल्म कुली नंबर 1 बॉलीवुड की सबसे एंटरटेनिंग कॉमेडी फिल्मों में से एक है।

इसीलिए फ़िल्म के ओरिजिनल फिरेक्टर डेविड धवन फ़िल्म का रीमेक बना रहे हैं जिसमे उनके बेटे वरुण धवन, सारा अली खान के साथ नज़र आएंगे और फ़िल्म का पहला टीज़र पोस्टर भी जारी हो गया है।

फ़िल्म में वरुण का फर्स्ट लुक कल रिलीज़ होगा। वरुण ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा 'Get ready फर्स्ट लुक tomorrow'



बता दें कि इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और कादर ख़ान के रोल में इस बार हमें परेश रावल दिख सकते हैं, फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे वशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख और डायरेक्ट करेंगे डेविड धवन। फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load