दोस्ताना 2 में नज़र आएँगे जॉन अब्राहम?

दोस्ताना 2 में नज़र आएँगे जॉन अब्राहम?
By Vikas Tiwari

हाल ही में सामने आये एक इंटरव्यू ने बॉलीवुड के बाज़ार में इन ख़बरों को हवा दे दी है जॉन अब्राहम 'दोस्ताना 2' में नज़र आ सकते हैं.

करन जोहर अपनी 2008 की सुपरहिट फिल्म 'दोस्ताना' का पार्ट 2 बनाने की पूरी तयारी कर चुके हैं.

अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एक बॉलीवुड की पहली कॉमेडी थी और अब इसके सिक्वेल में कार्तिक आर्यन और जाह्न्वी कपूर की कास्ट फाइनल हो चुकी है.

फ़िलहाल तो जॉन अभी इंडिपेंडेंस डे रिलीज़ 'बाटला हाउस' के प्रोमोशंस में बिजी हैं पर हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान जॉन से पूछा गया की उन्हें दोस्ताना 2 की कास्ट कैसी लगी तो उन्होंने कहा 'मैं करनके फैसले से खुश हूँ, मुझे यकीन हिया करण अच्छा काम ही करेंगे'.

फिल्म में उनके गेस्ट अपीयरेंस को लेकर जब सवाल किया गया तो जॉन अपनी मुस्कराहट रोक नहीं पाए और इस मुस्कराहट ने सवाल का जवाब दे दिया.

अब जॉन अगर फिल्म् में कैमिया कर रहे हैं तो हो सकता है हमें प्रियंका और अभिषेक भी नज़र आ जाएँ.

End of content

No more pages to load