ये है रणदीप हुड्डा की अगली थ्रिलर: ‘रैट इन द जंगल’

ये है रणदीप हुड्डा की अगली थ्रिलर: ‘रैट इन द जंगल’
By Vikas Tiwari

रणदीप हुड्डा की गिनती बॉलीवुड के उन एक्टर्स में होती है जिन्हें अपने एक्टिंग स्किल्स और डेडिकेशन के लिए जाना जाता है. रणदीप ने 'हाईवे', 'सरबजीत', 'सुल्तान' और 'लाल रंग' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मन्वाया है.

हाल में रणदीप हुड्डा ने इम्तिआज़ अली के निर्देशन में बन रही 'लव आज कल' के सीक्वल का अपना स्केड्यूल ख़तम किया है! इस फिल्म में रंदीप के अलावा लीड रोल में 'कार्तिक आर्यन' और 'सारा अली खान' नज़र आएँगे जिसके बाद वो संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

इसके अलावा खबर है कि रणदीप ने एक और थ्रिलर फिल्म साइन कर ली है, जिसका नाम है 'रैट इन द जंगल', फिल्म यूके (यूनाइटेड किंगडम) में बेस्ड एक थ्रिलर ड्रामा होगी जिसमे रणदीप एक 'एड प्रोफेशनल' के किरदार में दिखेंगे जो हाईवे पर फंस जाता है और उसे याद नहीं कि उसके साथ पिछले 48 घंटे में क्या हुआ है.

फिल्म की कहानी काफी रोमांचक है इसलिए रणदीप ने फिल्म के लिए हाँ कर दी और इस फिल्म से डायरेक्शन में अपना डेब्यू करेंगे विवेक चौहान. जल्द ही स्कॉटलैंड में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी जहाँ रणदीप लगभग 24 दिन तक शूट करेंगे.

रणदीप की आखिरी रिलीज़ अहमद खान के निर्देशन में बनी टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, मनोज बाजपाई के साथ 'बाग़ी 2' थी, फिल्म ने भारत में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

End of content

No more pages to load