एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी कृति खरबंदा, करना था ये

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी कृति खरबंदा, करना था ये
By Vikas Tiwari

विक्रम भट्ट की राज़ रीबूट से इमरान हाश्मी के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली कृति खरबंदा का कहना है की वे कभी भी एक एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं उल्टा उन्हें शादी करके माँ बन्ने की ज्यादा जल्दी थी, जी, लेकिन किस्मत से कोई नहीं लड़ सका आज आज तक और अब कृति एक एक्ट्रेस हैं.

बॉलीवुड में शादी में ज़रूर आना से अपनी पहचान बनाने वाली कृति फ़िलहाल 'हाउसफुल 4', और तमिल फिल्म 'वान' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

फिल्मों के चुनाव को लेकर जब उनसे सवाल पुचा गया तो कृति का कहना था की 'मैं फिल्मों का चुनाव इंडस्ट्री या भाषा के हिसाब से हीं करती, मैंने कभी साउथ इंडियन फिल्मों को बॉलीवुड तक पहुँचने की सीढ़ी नहीं समझा, मैं किसी मल्टी स्टारर बॉलीवुड या तमिल फिल्म में कोई फर्क नहीं करती'

कृति जल्द ही साजिद खान की 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार, कृति सनन, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और राना दग्गुबती के साथ नज़र आएंगी इसके अलावा कृति के खाते में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलेआना डी क्रूज़ स्टारर अनीस बज्मी की 'पागलपंती' और अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी के साथ फिल्म 'चेहरे' शामिल है.

End of content

No more pages to load