मिशन मंगल: इमोशंस से भरा गाना ‘शाबाशियाँ’ रिलीज

मिशन मंगल: इमोशंस से भरा गाना ‘शाबाशियाँ’ रिलीज
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार - विद्या बालन की मिशन मंगल की रिलीज़ में अब सिर्फ एक दिन बाकी है और फिल्म का एक और गाना 'शाबाशियाँ' रिलीज़ किया है जिसमे इसरो के साइंटिस्ट्स को मिशन मंगल की कामयाबी को सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है.

'पहली की कोशिश में अगर भारत मंगल पर पहुँचने में कामयाब हो जाए तो क्या होगा' गाने की शुरुआत में पूछे अक्षय के सवाल का जवाब तो दुनिया जानती है, लेकिन इसरो के वो साइंटिस्ट्स जिन्होंने दिन रात मेहनत करके इस मिशन को सफल बनाया उन्हें कैसा लगा होगा ये आपको 'शाबाशियाँ' के विडियो में देखने को मिलेगा-



भारत दुनिया में पहला देश बना मंगल पर पहले ही प्रयास में पहुँचने वाला और इस मिशन की कामयाबी पर 'मॉम' की टीम के इमोशनल सेलिब्रेशन का ये विडियो आपको देशभक्ति के जज्बे से भर देगा और फिल्म देखने के लिए आपकी उत्सुकता भी बढ़ाएगा.

अक्षय और विद्या के अलावा 'मिशन मंगल' में तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शर्मन जोशी भी नज़र आएँगे. मिशन मंगल को डायरेक्ट किया है जगन शक्ति ने और प्रोडूस किया है आर बाल्की, अनिल नायडू और अरुणा भाटिया ने.

End of content

No more pages to load