क्या अक्षय कुमार ने की मिशन मंगल साइंटिस्ट्स की बेईज्ज़ती?

क्या अक्षय कुमार ने की मिशन मंगल साइंटिस्ट्स की बेईज्ज़ती?
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार - विद्या बालन स्टारर 'मिशन मंगल' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, जगन शक्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ रूपए की कमाई भी कर ली है.

मिशन मंगल अक्षय कुमार की हाईएस्ट डे 1 ग्रोस्सर बन गयी है और इस रफ़्तार से फिल्म चल रही है लीड रोल में फिल्म अक्षय की ऑल टाइम ग्रोस्सर भी बन सकती है.

ऐसे में कुछ लोग वो भी हैं जिन्हें मिशन मंगल पसंद नहीं आ रही है, इनमे एक नाम है फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले (इस बात में की गयी तारीफ काल्पनिक है) 'कमाल आर खान'.



जी कमाल खान ने लिखा की 'मिशन मंगल इसरो के साइंटिस्ट्स की बेईज्ज़ती करती है और उन्हें जोकर्स की तरह दिखाती है जो बाय चांस मंगलयान लॉन्च कर देते हैं, इसरो अक्षय कुमार को इस बात की इजाज़त कैसे दे सकता है, यह दयनीय है'

जी कमाल का कमाल यहीं नहीं रुका उन्होंने आगे एक ट्वीट और करके लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था की मुझे एक विदेशी इतना असहाय बना देगा की मैं उसकी बकवास फिल्म देखूंगा जो मेरे ही देश का अपमान करता है और मैं फिर भी फिल्म की तारीफ करूँगा और अगर मैं न करूँ तो मैं देशद्रोही बन जाऊंगा और मुझे पाकिस्तान जाने के लिए कहा जाएगा'.

कमाल खान, अक्सर विवादों में पड़ते रहते हैं और अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं.

End of content

No more pages to load