मिशन मंगल: दूसरे दिन भी बढ़िया कमाई

मिशन मंगल: दूसरे दिन भी बढ़िया कमाई
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत परफॉरमेंस जारी राखी है.

भारत के मंगल पर पहले प्रयास में पहुँचने वाले इसरो के मंगल्यान मिशन पर बनी इस फिल्म ने पहले दिन ज़ोरदार ओपनिंग लेकर 29 करोड़ रूपए की कमाई की और अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ओपनर बन गयी.

दुसरे दिन भी फिल्म ने अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कायम रखते हुए 17.28 रूपए का कलेक्शन किया है. फिल्म जॉन अब्राहम की बाटला हाउस के साथ रिलीज़ हुई है और दोनों ही फ़िल्में अच्छा बिज़नस कर रही हैं.

फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी-



डायरेक्टर जगन शक्ति की ये फिल्म मिशन मंगल्यान के शुरू होने से लेकर कामयाब होने की कहानी है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ, विद्या बालन. तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मन जोशी, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन ने अहम किरदार निभाए हैं.

अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी', अनीस बज्मी के साथ 'पागलपंती' और फरहाद समजी की 'बच्चन पाण्डेय' में नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load