कोंकोना सेन शर्मा करेंगी डिजिटल डायरेक्शन में डेब्यू

कोंकोना सेन शर्मा करेंगी डिजिटल डायरेक्शन में डेब्यू
By Vikas Tiwari

ओमकारा और मिस्टर एंड मिसिस अईयर के लिए नेशनल अवार्ड्स जीतने वाली एक्ट्रेस कोंकोना सेन शर्मा जल्द ही जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित एक वेब सीरीज के लिए डायरेक्टर बन्ने वाली हैं.

बॉलीवुड में 'पेज 3', 'वेक उप सिड' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली कोंकोना बंगाली सिनेमा में भी एक बड़ा नाम हैं, वे बंगाली कल्चर को अच्छे से जानती और समझती भी हैं और इसीलिए जी स्टूडियोज ने उन्हें अपनी अगली वेब सीरीज डायरेक्ट करने के लिए चुना.

ये वेब सीरीज 60 और 70 के दशक में कोलकाता की 'क्वीन ऑफ़ कैबरे' कहीं जाने वाली आरती दास की ज़िन्दगी पर आधारित होगी, सीरीज में आरती की ज़िन्दगी के ज़रिये उस वक़्त की राजनीति को भी दर्शाया जाएगा.

कोंकोना ने कहा की 'मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्सुक हूँ, मैं कोलकाता की ही रहने वाली हूँ और 60 और 70 के दशक का वो दौर मुझे बहुत एक्साइटिंग लगता है, आरती की ज़िन्दगी से मैं काफी हद तक वाकिफ भी हूँ जिसने अपनी ज़िन्दगी अपनी शर्तों पे जीने का फैसला किया और इसीलिए मैंने इस सीरीज को डायरेक्ट करने का फैसला किया'.

जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित ये सीरीज फ़िलहाल अपने शुरूआती दौर में हैऔर जल्द ही शो की कास्टिंग शुरू की जाएगी.

End of content

No more pages to load