सोनम कपूर की ट्विटर पे बीबीसी इंटरव्यू की वजह से किरकिरी

सोनम कपूर की ट्विटर पे बीबीसी इंटरव्यू की वजह से किरकिरी
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को हाल ही में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू की वजह से ट्विटर पर काफी खरी खोटी सुननी पड रही है.

कश्मीर में आर्टिकल 370 को लेकर भारत सरकार द्वारा उठाये कदम पर जब सोनम कपूर से सवाल पुछा गया तो सोनम का कहना था 'की मैं बहुत पेट्रियोटिक हूँ इसीलिए फ़िलहाल मेरा चुप रहना ही ठीक है, ये वक़्त भी गुज़र जाएगा'-



सोनम ने पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर बैन लगने पर भी अफ़सोस जताया और कहा की 'उन्हें अफ़सोस है की उनकी फिल्म 'नीरजा' को भी पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं किया गया था क्यूंकि उनके पकिस्तान में कई फैन्स हैं उनका पाकिस्तान से पुराना रिश्ता है' बस इसी पर ट्विटर पर ट्रोल आर्मी एक्टिव हो गयी है और सोनम को काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है उनकी इस बात को लेकर-





इतना ही नहीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी ट्वीट कर सोनम पर सवाल उठाये-



हाल ही में सिंगर मिका सिंह भी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के एक रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड से बैन किये जा चुके हैं.

गौरतलब है की हाल ही में भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 के कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने वाले भागों को निष्क्रीय कर जम्मू - कश्मीर और लद्दाख़ को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐलान किया था जिसके बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को बैन कर दिया गया था.

End of content

No more pages to load