महान संगीतकार और लेखक खय्याम का निधन- बॉलीवुड की श्रद्धांजलि

महान संगीतकार और लेखक खय्याम का निधन- बॉलीवुड की श्रद्धांजलि
By Vikas Tiwari

'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' मुकेश की आवाज़ में कभी कभी फिल्म का ये गीत ऐसा शायद ही कोई बॉलीवुड का फैन हो जिसने नहीं सुना हो, आज भी इस गाने को सुन के मन खुश हो जाता है. ऐसे कई गीत लिखने वाले बॉलीवुड की महान संगीतकार और लेखक 'मोहम्मद जुहूर खय्याम' का कल रात मुंबई में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

खय्याम ने बॉलिवुड की कई मशहूर और सुपरहिट फिल्मों जैसे 'कभी कभी', 'उमराव जान', 'नूरी', 'रजिया सुल्तान' और 'बाजार' में सुपरहिट म्यूजिक दिया था। ऐसे में उनके जाने पर पी एम् मोदी, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर समेत और भी कई सितारों ने खय्याम साहब को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी और अपना शोक व्यक्त किया-



शहंशाह अमिताभ बच्चन ने खय्याम साहब को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक म्यूजिकल लेजेंड, मृदुभाषी आत्मा जिन्होंने मेरी कई फिल्मों और मेरे लिए कुछ खास फिल्मों में म्यूजिक दिया। खय्याम साहब ने हमारे लिए यादगार म्यूजिक तैयार किया....श्रद्धांजलि।'



लिविंग लीजेंड लता मंगेशकर जिन्होंने कई फिल्मों में खय्याम साहब के साथ काम किया और उनके लिए कई गानों में अपनी आवाज़ दी उन्होंने लिखा-



सिंगर - कंपोजर शंकर महादेवन ने कहा, ''कभी कभी' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों के गाने तब तक धरती पर मौजूद रहेंगे जब तक इंसान हैं'



सलीम मर्चेंट जो खय्याम की मौत से पहले भी हॉस्पिटल में मौजूद थे, ने कहा, 'मैं सुबह से तलत अजीज जी के साथ यहां हॉस्पिटल में था। मैं खुशनसीब हूं जो उनसे मिल सका। मैं उनके म्यूजिक को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। वह मेरे आदर्श थे।'



अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर खय्याम साहब के निधन पर दुःख जताया और अपना शोक व्यक्त करते हुए लिखा-



खय्याम साहब आज भले ही हमारे बीच न हों लेकिन उनके म्यूजिक और गीतों के ज़रिये वे हमेशा अमर रहेंगे.



भगवन उनकी आत्मा को शांति दे.

End of content

No more pages to load