सलून में ऋषि कपूर को पहचान फैन ने प्ले किया 'मैं शायर तो नहीं'

सलून में ऋषि कपूर को पहचान फैन ने प्ले किया 'मैं शायर तो नहीं'
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड के चार्मिंग मैन ऋषि कपूर के फैन्स भारत के साथ - साथ पूरी दुनिया में है, 70 और 80 के दशक के ऋषि कपूर की फिल्मों के कई गाने आज भी एवरग्रीन हैं और उनके सभी फैन्स को याद हैं.

ऋषि कपूर फ़िलहाल न्यूयॉर्क में है जहाँ वे पिछले लगभग 1 साल से अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. हाल ही में ऋषि एक सैलून में हेअरकट के लिए गए और वहां उनके एक रशियन फैन ने उन्हें पहचान लिया और उनके लिए उनकी फिल्म बॉबी का गाना 'मैं शायर तो नहीं' प्ले कर दिया.

ऋषि ने ये सारा वाक्या ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया-



वीडियो में ऋषि कुर्सी पर बैठे हैं और सैलून में गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। फैन्स इस विडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. ऋषि अब ठीक हो गए हैं और जल्द ही वापस भारत आने वाले हैं।

रूस में बॉलीवुड फिल्मों को खासा पसंद किया जाता है और राज कपूर कि तरह ऋषि भी रूस में काफी मशहूर हैं.

End of content

No more pages to load