4 भाषाओँ में रिलीज़ होगी सलमान की 'दबंग 3'

4 भाषाओँ में रिलीज़ होगी सलमान की 'दबंग 3'
By Vikas Tiwari

फिल्मों का कंटेंट अगर अच्छा हो तो ज्यादा भाषाओँ में फिल्म रिलीज़ होने से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स तोड़े जा सकते हैं, इससे फिल्म की रीच बढ़ जाती है और फिल्मस्टार्स की फैन फॉलोइंग भी जिससे उनकी आगामी फिल्मों को भी फायदा होता है.

इस राह पे चलने से बाहुबली और रोबोट जैसी फिल्म सीरीज के ने भारत में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे जिसके बाद बड़ी फिल्मों को मुख्य भारतीय भाषाओँ में रिलीज़ करना एक ट्रेंड सा बन गया है, प्रभास - श्रद्धा कपूर की 'साहो' भी हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ होगी.

अब इस राह पर भाईजान सलमान भी चल पड़े हैं, जी सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 हिंदी के साथ - साथ कन्नड़, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ होगी. ये जानकारी खुद सलमान ने ट्विटर के ज़रिये अपने फैन्स को दी.

दबंग 3 के निर्देशक प्रभु देवा के साथ सलमान ने एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा 'चुलबुल पाण्डेय आपसे मिलने 20 दिसम्बर को हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में आ रहे हैं'



दबंग 3 सलमान खान की 4 भाषाओँ में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म होगी. फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किचा सुदीप, अरबाज़ खान, माही गिल और साईं मांजरेकर भी नज़र आएँगे. फिल्म 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load