इंटेरोगेशन रूम में कौन है शाहरुख के साथ?

इंटेरोगेशन रूम में कौन है शाहरुख के साथ?
By Vikas Tiwari

2 दिन पहले नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया था जिसके बादशाह शाहरुख खान किसी से फ़ोन पर बात करते नज़र आ रहे हैं, शाहरुख को इंटेरोगैटर बनने का ऑफर आता है मगर बात आगे बढ़ने से पहले फ़ोन कट जाता है-



कल नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो और जारी किया जिसमें शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा को ये कहते हुए की वे एक रोमांटिक हीरो हैं इंटेरोगेटर के काम के लिए मना करते नज़र आ रहे हैं साथ ही वे किसी पावरफुल एजेंसी के बारे में बात कर रहे हैं तभी वे देखते हैं कि पूजा उनके रूम में आती है, तो फ़ोन पर कौन है? और इतने में फ़ोन कट जाता है-



आज फिर नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो रिलीज़ किया है, इसमे शाहरुख अब इंटेरोगेशन रूम में पहुंच चुके हैं वे फ़ोन पर कह रहे हैं कि उनके पास गन भी है पर कैमरों के लिए कमरे में लाइटिंग कम है, तभी शाहरुख की नज़र उनके सामने बैठे एक शख्स पर जाती है जिसका चेहरा ढका हुआ है, शाहरुख फ़ोन पर कहते हैं कि यहां पर पहले से ही कोई मौजूद है और फ़ोन फिर कट जाता है और लिखा आता है 'ट्रेलर अभी बाकी है' -



आगे क्या होगा ये जानने के लिए हमें कल यानी 22 अगस्त के इंतज़ार करना पड़ेगा।

शाहरुख ने उनकी फ़िल्म 'जीरो' के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से कोई फ़िल्म साइन नहीं कि है, फिलहाल ये वक़्त वे अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं, ऐसे में नेटफ्लिक्स के साथ शाहरुख की कोलैबोरेशन तो पक्की है अगर वे किसी वेब सीरीज में नज़र आने वाले हैं तो उनके फैन्स के लिए ये बेहद खुशी की बात होगी।

End of content

No more pages to load