'श्रीदेवी बंग्लो' के मेकर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाएँगे बोनी कपूर

'श्रीदेवी बंग्लो' के मेकर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाएँगे बोनी कपूर
By Vikas Tiwari

मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से वायरल हुई एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वर्रिएर की फिल्म 'श्रीदेवी बंग्लो' के मेकर्स के खिलाफ स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी के पती बोनी कपूर सख्त लीगल एक्शन लेने की तयारी में है.

इसका कारण इस फिल्म का टीज़र है जिसमे फिल्म की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वर्रिएर का किरदार जिसका नाम श्रीदेवी है उसे बाथटब में मृत दिखाया गया गया है जो बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी जो होटल के बाथटब में मृत पायी गयी थी उनकी मौत की तरफ इशारा है.



फिल्म के टीज़र के करण बोनी कपूर काफी गुस्से में हैं, इससे पहले भी वे 'श्रीदेवी बंग्लो' के मेकर्स को फिल्म के टाइटल और बाथटब वाले सीन के लिए फरवरी में लीगल नोटिस भेज चुके हैं लेकिन मेकर्स ने उसे इगनोर कर दिया जिसके बाद अब बोनी कपूर अब इस फिल्म के खिलाफ एक सख्त लीगल एक्शन लेने के तयारी में है.

बोनी कपूर का ये कहना है की 'मेकर्स को जो करना है वो करने के लिए आज़ाद हैं लेकिन वे श्रीदेवी के नाम का इस तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं', बोनी अब फिल्म पर रिस्ट्रेनिंग आर्डर की मांग करते हुए कोर्ट जाने की तयारी में हैं.

इस विवाद पर बात करते हुए एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वर्रिएर का कहना था की 'ये मामला फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स से सम्बंधित है, मुझे जो किरदार दिया गया मैंने बस उसे निभाया है. हमारा मकसद किसी के जज्बातों को ठेस पहुँचाना नहीं था'.

End of content

No more pages to load