‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ में महाएपिसोड के बाद आयेगा लीप?

‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ में महाएपिसोड के बाद आयेगा लीप?
स्‍टारप्‍लस का शो 'ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के' 24 अगस्‍त शनिवार को एक महाएपिसोड की तरफ बढ़ रहा है और हम इसके लिये बेहद उत्‍सुक हैं। नये प्रोमो के अनुसार, दोनों बहनों मिष्‍टी (रिया शर्मा) और कुहू (कावेरी प्रियम) महाएपिसोड के दिन बदल जायेंगी। क्‍या यह लीप की तरफ इशारा कर रहा है?

कुणाल-कुहू की शादी की तैयारियों के दौरान दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है, साथ ही अबीर और मिष्‍टी भी एक-दूसरे के लिये अपने प्‍यार का इजहार कर रहे हैं। लेकिन नये प्रोमो के मुताबिक, उनकी जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव आने वाला है। क्‍या कुहू और कुणाल की शादी हो पायेगी?

लोगों की उत्‍सुकता बढ़ाने और ड्रामा तैयार करने के लिये, हमने सुना है कि इस शो के मेकर्स इसमें एक साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। मीनाक्षी, कुणाल को कुहू से जबर्दस्‍ती शादी करवा रही हैं और मिष्‍टी यह सच जानकर मीनाक्षी का सामना करेगी और अपनी बहन को बचा लेगी या फिर यह मिस्‍ट्री ही रहेगी क्‍योंकि यह शो लीप की तरफ बढ़ रहा है?

यह तो आने वाला वक्‍त ही बतायेगा।

End of content

No more pages to load