बॉलीवुड की अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि
By Vikas Tiwari

देश के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी लीडर अरुण जेटली जी अब हमारे बीच नहीं रहे. जेटली का काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ और किडनी प्रोब्लम्स की वजह से एम्स में एडमिट करवाया गया था.

कल शाम जेटली जी की हालत सीरियस होने पर प्रधान मंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई सीनियर बीजेपी लीडर्स उनसे मिलने पहुंचे थे जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा था जेटली की तबियत अब कुछ स्टेबल है.

मगर आज दोपहर ही उनका निधन हो गया. दोपहर 12:07 बजे उन्होंने आखिरी साँसें ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी से छात्र राजनीति में कदम रखने वाले जेटली एक राजनेता होने के साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील भी थे. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जेटली वित्त मंत्री रहे और उन्ही के कार्यकाल में ऐतिहासिक जीएसटी कानून देश में लागू किया गया.

अरुण जेटली मोदी सरकार में वित्त मंत्री रहने के साथ - साथ अटल बिहारी सरकार में इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग मन्त्रालय संभालने के साथ केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे. उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़ी हस्तियों और अनिल कपूर, रितेश देखमुख, सनी देओल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने अपना दुःख प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की-

















अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सर्कोमा नाम की बीमारी थी जो एक तरह का कैंसर कहा जा सकता है इसके साथ ही जेटली जी का पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था जिसके बाद से उन्हें दिक्कतें आ रही थी.

पूर्व वरिष्ठ बीजीपी लीडर मनोहर पर्रीकर के बाद पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अब अरुण जेटली जी के निधन की खबर भाजपा और देश के लिए एक सदमे से कम नहीं है. भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे.

End of content

No more pages to load