फैन्स ने की गोविंदा से तुलना, निक जोनस ने भी शेयर की फोटो

फैन्स ने की गोविंदा से तुलना, निक जोनस ने भी शेयर की फोटो
By Vikas Tiwari

प्रियंका चोपड़ा जोनस के पतिदेव निक जोनस के भारत में भी फैन्स कम नहीं है, उनके लेटेस्ट गाने 'ओनली ह्यूमन' के विडियो को भारत में भी अच्छा रेस्पौन्स मिल रहा है और विडियो से उनके लुक की तुलना सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की एक पुरानी फोटो से की जा रही है जिसमे गोविंदा और निक दोनों ही पीले रंग के गॉगल्स पहने नज़र आ रहे हैं.

ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और वायरल होते - होते आखिरकार निक जोनस तक भी पहुँच ही गयी, जिसे देखने के बाद निक ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम स्टोरी में यह फोटो शेयर की और लिखा 'अक्यूरेट,' यानी एकदम सही.


निक का यह लुक उनके लेटेस्ट रेट्रो थीम बेस्ड गाने 'ओनली ह्यूमन' से लिया गया है जिसमे वे अपने भाइयों के साथ रेट्रो लुक में नज़र आ रहे हैं जो काफी फेमस हो रहा है और इस पर बहुत से मीम्स भी बन चुके हैं.

गौरतलब है की जोनस ब्रदर्स के तौर पर मशहूर निक और उनके दोनों भाइयों केविन और जो जोनस ने इस गाने से 6 साल बाद एक बैंड के रूप में कमबैक किया है और उनके फैन्स को यह काफी पसंद भी आ रहा है.

End of content

No more pages to load